10804View
3m 50sLenght
88Rating

आपने कभी अंतरिक्ष के बारे में सोचा है, टिमटिमाते तारे, चमचमाता चांद, जगमगाता सूरज कितना अद्भुत और अनोखा नजारा हमारी आँखों के सामने रोज रहता है पर अपने बिजी लाईफ के कारण हम इन चीजों की तरफ ध्यान ही नहीं दे पाते। पर जब भी कभी छत पर जाते है तो शायद एक बार तो आकाश की ओर जरुर देखते है। इस अंतरिक्ष में कई ऐसे राज छिपे हैं जिनसे हम साधारण लोग परिचित नहीं हो पाते। आइये आपको कुछ ऐसे अद्भुत और दिलचस्प तथ्य बतातें हैं जिनका कभी अंत नहीं हो सकता और जिनके बारे में आपको संभवत: जानकारी भी नहीं होगी। 1. अंतरिक्ष सूट को बनाने में 12 मिलियन डॉलर खर्च होते हैं। 2. आप Space में कभी रो नही सकते क्योकीं आपके आंसू नीचे ही नही गिरेंगे। 3. अंतरिक्ष में यदि धातु के दो टुकड़े एक दूसरे को स्पर्श कर लें तो वे स्थायी रूप से जुड़ जाते हैं। 4. किसी Space वाहन को वायुमंडल से बाहर निकालने के लिए कम से कम 7 मील प्रति सेकंड की गति की आवश्कता होती हैं, पर ऐसा क्यों हंी ऐसा अभी तक ज्ञात नहीं हुआ हैं। 5. अंतरिक्ष यात्रियों की माने तो, Space में वैल्डिंग के धुएँ और गर्म धातु जैसी बदबू आती हैं। 6. अंतरिक्ष में कम गुरुत्वाकर्षण के कारण इंसान के रीढ़ की हड्डी पृथ्वी पर होने वाले खिंचाव से मुक्त हो जाती है। ऐसे में जब कोई अंतरिक्ष यात्री अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा करता है तो उनकी लंबाई 2.25 इंच तक बढ़ जाती हैं। 7. अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण के न होने से कमजोरी आती है और यह Space में जाने वाले हर व्यक्ति के साथ होता है। इस कमजोरी से बाहर आने में एक यात्री को लगभग 2-3 दिन का समय लग सकता हैं। 8. NASA अंतरिक्ष यात्रियो के लिए 3D पिज्जा विकसित कर रहा हैं। 9. आप स्पेस सूट को पहनकर सीटी नही मार सकते. क्योकिं इसमें हवा का Pressure बहुत कम होता हैं। 10. 1962 में अमेरिका ने अंतरिक्ष में हाइड्रोजन बम विस्फोट किया था यह Japan के हिरोशिमा पर गिराए गए बम से 100 गुना शक्तिशाली था। 11. अंतरिक्ष में पहली सेल्फी 1966 में बज एल्ड्रिन द्वारा खींची गई थी। अब इसकी कीमत 6 लाख रूपए हैं। 12.12. Space यान में सोना काफी चुनौती भरा होता है। अंतरिक्ष यात्री को सोने के लिए काफी मेहनत करनी होती है। उन्हें आंखों पर पट्टी बांध कर एक बंक में सोना होता है ताकि वह तैरने और इधर-उधर टकाराने से बच सके।